1st Bihar Published by: Updated Jan 19, 2021, 2:25:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार ने एक आईएस समिति बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया है. सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. आईएएस अधिकारी जीत सिंह पूर्णिया के नगर आयुक्त बनाए गए हैं. इसके बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. विजय कुमार सिंह को बेगूसराय का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.
सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक अजय कुमार को एडीएम विभागीय जांच अधिकारी मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात किया गया है. जबकि अतुल वर्मा बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर, माधव कुमार सिंह एडीएम बांका, अरुण कुमार ठाकुर डीडीसी कटिहार, अरुण कुमार को एसडीओ हाजीपुर बनाया गया है.
संदीप शेखर को पूर्णिया का लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास का निदेशक बनाया गया है. जबकि महफूज आलम बांका का लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास का निदेशक बनाया गया है.


