ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

JAMUI: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों न

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है हालांकि, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, जमुई शहर के एक नामी गिरामी डॉक्टर से अपराधियों ने फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। मामला बीते 6 फरवरी का बताया जा रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया और आरोपी को धर दबोचा।


सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था और वैज्ञानिक अनुसंधान कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में गरही थाना क्षेत्र के चनरबर गांव से सिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में  भेजा जा रहा है। डॉक्टर से रंगदारी मांगने का यह मामला जिले में काफी चर्चा में है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता