ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार में दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत , 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव जारी है। हर दिन राज्य के अंदर न्यनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। आलम, यह है कि सुबह और रात तो दूर लो

बिहार में दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत , 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव जारी है। हर दिन राज्य के अंदर न्यनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। आलम, यह है कि सुबह और रात तो दूर लोग दोपहर में भी घर से बिना कोई ठोस काम निकलने से परहेज कर रहें हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं, राज्य के अंदर अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 


मौसम शुष्क और कोहरा छाया बने रहने की संभावना प्रकट की है। अधिक दवाब का क्षेत्र बने होने के कारण बिहार में भयंकर ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं ने चार किमी प्रति घंंटा तक की स्पीड बढ़ा ली है। इसके आलावा उत्तर बिहार में 11 जनवरी तक घने कोहरे का असर होगा।


आपको बता दें कि, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है और अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आ जाती है, तो इसे सीवियर कोल्ड-डे कहते हैं।


गौरतलब हो कि, मौसम विज्ञान केंद्र पटना की शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक तापमान किशनगंज का 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान मोतिहारी का रहा। यहां 11 सबसे कम डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का पारा 11.4 रहा।