1st Bihar Published by: Updated Jun 24, 2021, 2:09:13 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने चार जिलों के उत्पाद अधीक्षक का तबादला कर दिया है. इनकी पोस्टिंग में फेरबदल करते हुए सरकार एक जिले से दूसरे जिले में भेजी है.
बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नालंदा, वैशाली, बेगूसराय और भागलपुर जिले के उत्पाद अधीक्षक का तबादला किया है. नालंदा जिले के उत्पाद अधीक्षक दुबे का तबादला करते हुए इन्हें वैशाली के एक्साइज सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि वैशाली के उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार सिन्हा को बेगूसराय भेजा गया है.
इनके अलावा बेगूसराय जिले के उत्पाद अधीक्षक अजय शंकर सहाय का ट्रांसफर करते हुए सरकार ने इन्हें भागलपुर में क्साइज सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी दी है. जबकि भागलपुर के उत्पाद अधीक्षक उमा शंकर प्रसाद को नालंदा भेजा गया है.
