ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! आरजेडी नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता और बिक्रमगंज प्रखंड के प्रमुख और आरजेडी नेता गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इल

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! आरजेडी नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता और बिक्रमगंज प्रखंड के प्रमुख और आरजेडी नेता गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय के पास की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर बिक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली प्रखंड कार्यालय में बैठक कर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनकी स्कॉर्पियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में उनके हाथ में गोली लग गई है। किसी तरह से उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। स घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए बिक्रमगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए प्रखंड प्रमुख को जमुहार के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। राकेश कुमार लाली आरजेडी नेता के साथ साथ प्रखंड प्रमुख और प्रखंड प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता