ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, मुंह देखती रह गई पुलिस

BETTIAH: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात क

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, मुंह देखती रह गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से उसकी बाइक लूट ली हालांकि इस दौरान फाइनेंस कर्मी के पास मौजूद कलेक्शन के पैसों को बदमाश नहीं लूट सके और मौके से फरार हो गए। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेलवे ढाला के पास की है।


बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस के कलेक्शन स्टाफ रामनगर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता गुरुवार की सुबह खर्ग पोखरिया पंचायत में मीटिंग कर करीब एक लाख रुपये कलेक्शन किया। रुपये जेब में रख अपनी बाइक से चनपटिया लौट रहे थे। जैसे ही वे कैथवलिया-लौरिया रोड़ पर कैथवलिया रेलवे ढाला को पास पहुंचे, तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया।


बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर पिस्टल के बल पर जबरन बाइक रोकवा दिया और पिस्टल दिखाकर फाइनेंस कर्मी से उसकी बाइक छीन ली हालांकि इस दौरान बदमाश फाइनेंस कर्मी के पास मौजूद एक लाख रूपए नहीं लूट सके और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता