ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सेल्समैन पर दनादन बरसाईं गोलियां, 15 लाख कैश छीनकर भागे बदमाश

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सेल्समैन पर दनादन बरसाईं गोलियां, 15 लाख कैश छीनकर भागे बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइकसवार सेल्समैन से बदमाशों ने 15 लाख कैश लूट लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें 5 गोलियां राजेश ठाकुर को लगी हैं। जिसके अस्पताल में भर्ती कराया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में बाइक सवार चार बदमाशों ने पूसा के व्यवसायी के मुंशी को गोली मारकर बाइक सहित 15 लाख से अधिक की राशि लूट ली। यह घटना सबहा-जहांगीरपुर सड़क पर निर्माणाधीन तिरहुत नहर पुल के पास की है। मुंशी राजेश ठाकुर (46) को पांच गोलियां मारी गई है। गोली कंधा, हाथ, कमर और पैर में लगी है। मुंशी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि, राजेश ठाकुर समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने के गोराई गांव के नागेंद्र ठाकुर का पुत्र है। वह पूसा बाजार के एक थोक व्यवसाई के यहां मुंशी का काम करता है। राजेश ने बताया कि वह सकरा प्रखंड क्षेत्र के दुकानदारों से तगादा वसूली कर बाइक से मुरौल के जहांगीरपुर चौक की तरफ जा रहा था। बाइक की डिक्की में तगादा वसूली के 15 लाख से अधिक रुपये थे।


उधर, निर्माणाधीन तिरहुत नहर के पास पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसको घेरकर रोक दिया। उसके रुकते ही बदमाशों ने बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। उसके घायल होते ही बदमाश डिक्की में रखे रुपये सहित बाइक लूट फायरिंग करते फरार हो गए। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि व्यवसाई के मुंशी को बदमाशों ने पांच गोली मारी है। बाइक और कैश लूटा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।