ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े बैंक में घुसकर आधा दर्जन अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूटा

SAMASTIPUR: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। छठ महापर्व में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब छठ जैसे महान पर्व में अप

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े बैंक में घुसकर आधा दर्जन अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूटा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। छठ महापर्व में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब छठ जैसे महान पर्व में अपराधी क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि छठ महापर्व सबसे बड़ा त्योहार है जिससे अपराधी भी डरते हैं। लेकिन जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि अपराधियों में भी छठी मईया का खौफ नहीं है। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का जहां आधा दर्जन बेखौफ अपराधियों ने स्टेट बैंक को अपना निशाना बनाया है। 

छठ पर्व को लेकर पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित स्टेट बैंक की शाखा में दिनदहाड़े घुसकर 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मुफ्फसिल थाना इलाके के कर्पुरी ग्राम में जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के घर के पास ही यह शाखा है। जानकारी के मुताबिक बैंक में घुसते ही अपराधियों ने गनपॉइंट पर बैंक के सुरक्षा गार्ड और कैशियर को लेकर करीब ढाई लाख की रकम लूट लिया। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है।

इस दौरान बैंक में मौजूद एक महिला ग्राहक के गले से सोने की चेन भी छीन लिया। साथ ही दूसरे ग्राहकों से भी पैसे लूट लिए। विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियों का पीछा भी किया गया लेकिन वे फायरिंग करते हुए ताजपुर की तरफ निकल गए। आश्चर्य की बात यह रही कि छठ पर्व को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। उन्हें सघन गश्ती में लगाया गया है। इसके बावजूद भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी फायरिंग करते समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग से होते हुए निकल गए लेकिन कहीं पर भी किसी भी गश्ती टीम की नजर नहीं गयी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल पाई है। सदर डीएसपी एसए फाकरी बैंक पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। वही बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर भी बैंक की शाखा में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता