ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Crime News: बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले वाइफ के भाई से हुआ था विवाद

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक घटनाओं ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

Bihar Crime News: बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले वाइफ के भाई से हुआ था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक घटनाओं ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकलकर सामने आया है। जहां एक युवक के साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना जिला के फतुहा में रविवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना फतुहा के को ऑपरेटिव कालोनी की है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मनजीत कुमार उर्फ रवि कुमार अपने घर के पास मुहल्ले में दोस्तों के साथ बैठा था।  इस दौरान कुछ अपराधी आए और रवि को गोली मार दी। 


वहीं, गोली लगने के बाद रवि कुछ दूर पैदल भागा लेकिन गिर पड़ा। रवि के गिरते ही अपराधी उसके ऊपर फायरिंग करते हुए भाग गये। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण और परिजन रवि को फतुहा अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी निखिल कुमार और थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. उसके बाद अपराधियों की पहचान कर छापेमारी में जुट गये। 


इधर डीएसपी ने बताया कि रवि कुमार उर्फ मंजीत कुमार के साला प्रिंस से शनिवार की रात सोनारू के कुछ युवकों ने मारपीट की थी।  इसी बात को लेकर रवि सोनारू के युवकों को समझाने उसके घर गया था। वे लोग नहीं मिले तो ये वापस घर आ गया।