ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

आसमान से फिर बरसी मौत, वज्रपात से 20 लोगों की गई जान

PATNA: कोरोना के साथ-साथ बिहार मौसम का मार भी झेल रहा है. मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिहार के 20 लोगों की मौत हो गई. बिहार में एक माह के अंदर करीब 150 से अधिक लोगों की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना के साथ-साथ बिहार मौसम का मार भी झेल रहा है. मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिहार के 20 लोगों की मौत हो गई. बिहार में एक माह के अंदर करीब 150 से अधिक लोगों की मौत सिर्फ वज्रपात के कारण हो चुकी है. 

इन जिलों में हुई 20 की मौत

बांका जिले में 6, नालंदा में 4, जमुई में 3 गया में 2 और लखीसराय, नवादा औरंगाबाद और बेगूसराय में एक-एक की मौत हुई है. मरने वाले लोग वालों में कोई खेत में काम कर रहा था तो कोई मवेशी चरा रहा था. इस दौरान ही वज्रपात हुआ. जिससे 20 लोगों की मौत हो गई. 

बांका के शंभूगंज प्रखंड रविंद्र यादव, गीता देवी और सुजीत खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान ही बारिश के साथ वज्रपात हुआ, बेलहर में चौड़ा गांव में  भी नागेंद्र दास खेत में काम कर रहे थे. बिहारशरीफ में गोविंदपुर गांव में कई युवक एक साथ मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान वज्रपात हुआ और एक ही जगह पर तीनों की मौत हो गई. बता दें कि बिहार में मौसम विभाग बारिश के साथ-साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट करता है. इसके बाद भी लोग खुले मैदान में काम करते रहते हैं. जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती है.