ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, रेस्टोरेंट में खाना खाने गए युवक को बीच बाजार मारी गोली

SIWAN : बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मा

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, रेस्टोरेंट में खाना खाने गए युवक को बीच बाजार मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच भेज दिया।


घायल युवक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव निवासी अगलु सिंह के 20 वर्षीय बेटा राहुल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल राजेन्द्र चौक पर स्थित महाराजा रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद जैसे ही राहुल रेस्टोरेंट से बाहर आया, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।