ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार में अपराधी बेलगाम: समस्तीपुर में दिनदहाड़े शिक्षक से 7 लाख की लूट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर

बिहार में अपराधी बेलगाम: समस्तीपुर में दिनदहाड़े शिक्षक से 7 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक को निशाना बनाते हुए 7लाख रूपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है।


समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आईबी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक शिक्षक से 7 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। शिक्षक ने जब इसका विरोध किया तब बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हुई लूट की इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शिक्षक ने स्टेट बैंक की शाखा में एफडी करा रखा था। मकान बनवाने के लिए वे एफडी तुड़वाने बैंक पहुंचे थे। एफडी की रकम के तौर पर उन्हें सात लाख रुपये मिले थे। बैंक से कैश लेकर जैसे ही वे घर जाने के लिए निकले रास्ते में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और थैले में रखे सारे पैसे लूट लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर हमला किया जिससे वे घायल हो गये है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।  


बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधी जिलों में तो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे ही रहे हैं राजधानी पटना को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीते सोमवार को ही अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये लूटा था। लूट की इस बड़ी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब कैश सगुना मोड़ स्थित बैंक में डिपोजिट करने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी जा रहे थे। 


तभी इसी दौरान रुपयों से भरा बैंग लूट लिया और आरपीएस मोड़ की ओर भाग गये। जानकर आश्चर्य होगा कि रुपसपुर थाना घटनास्थल के पास ही है इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस की नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी तरह अन्य जिलों में भी अपराधी लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।