ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! सत्ताधारी JDU नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दाग दी बैक टू बैक दो गोलियां

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सत्ताधारी जेडीयू के नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने जेडीयू नेता को दो गोलियां मारी हैं। आनन-फानन मे

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! सत्ताधारी JDU नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दाग दी बैक टू बैक दो गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सत्ताधारी जेडीयू के नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने जेडीयू नेता को दो गोलियां मारी हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घटना महिसौड़ी चौक स्थित गली की है।


बदमाशों ने महिसौड़ी निवासी जेडीयू के युवा नगर अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी पवन साह को अपनी गोली का शिकार बनाया है। जेडीयू नेता को एक गोली छाती और दूसरी गोली कनपट्टी में मारी गई है। बताया जा रहा है कि पवन साह अपने घर से महिसौड़ी चौक पर आए थे और अंडा खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी गली में पहले से घात लगाए आटो पर बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


फायरिंग की इस घटना में पवन साह को दो गोलियां लगी, जिसके बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी डाक्टर शौर्य सुमन, सीडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पहुंचे और छानबीन की। जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा है कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता