ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार: अज्ञात बीमारी से पांच बच्चों की मौत से हड़कंप, पटना से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव; दहशत में ग्रामीण

ARARIA: बिहार के अररिया में अज्ञात बीमारी से दहशत का माहौल है। इस बीमारी से तीन महीने के मासूम समेत अबतक पांच बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं

बिहार: अज्ञात बीमारी से पांच बच्चों की मौत से हड़कंप, पटना से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव; दहशत में ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया में अज्ञात बीमारी से दहशत का माहौल है। इस बीमारी से तीन महीने के मासूम समेत अबतक पांच बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है और लोगों की जांच कर रही है।


दरअसल, रानीगंज प्रखंड के मझुआ पूरब पंचायत स्थित चिरवा रहिका टावर टोला, महादलित टोला के वार्ड संख्या 11 में अज्ञात बीमारी से पांच बच्चो की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पांच बच्चो की मौत के बाद पटना से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है और घर-घर जाकर नमूने इक्टठा कर रही है। इस टीम में डब्लूएचओ के अधिकारी के साथ सिविल सर्जन और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।


टीम के सदस्य यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किन कारणों से बच्चों की मौत हुई है। शुरुआती जांच के दौरान टीम को यह लग रहा है कि सभी बच्चों की मौत चिकनगुनिया के कारण हुई है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


पूरे मामले सिविल सर्जन केके कश्यप ने कहा कि पूरे गांव मे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के साथ सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। गांव के स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे मौजूद है। प्रथम दृष्टया चिकनगुनिया से मौत की संभावना जताई जा रही है। हर स्तर पर जांच किया जा रहा है।