ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-ऑरेज अलर्ट

PATNA: मौसम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-ऑरेज अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मौसम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेज अलर्ट जारी किया है और लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।


दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से बिहार में एक्टिव हुए मानसून के बाद राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ज जारी किया था। अब मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों सुपौल, अररिया और मधुबनी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग ने ट्वीट कर बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में 23 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने अपील की है कि वर्षा के इस रेड अलर्ट में आमजन मौसम संबंधित सावधानियां बरतें और जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें!