ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार में आपातकाल जैसे हालात: सुशील मोदी का तीखा हमला, बोले- इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में हैं लालू-नीतीश

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी इमरजेंसी की बरसी पर लालू-नीतीश को घेरा है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में आपातकाल जैसे हालत बन गए हैं। उन्होंन

बिहार में आपातकाल जैसे हालात: सुशील मोदी का तीखा हमला, बोले- इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में हैं लालू-नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी इमरजेंसी की बरसी पर लालू-नीतीश को घेरा है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में आपातकाल जैसे हालत बन गए हैं। उन्होंने कहा है जिस कांग्रेस ने देश देश में आपातकाल लाया आज उसी आपातकाल को लाने वाले लोगों की गोद में लालू और नीतीश जा बैठे हैं।


सुशील मोदी ने कहा है कि 48 वर्ष पहले जिस कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल घोषित कर जेपी, चरण सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी समेत एक लाख से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अनिश्चितकाल के लिए जेल में बंद कर दिया और मीडिया का गला घोंट दिया था, उसके खिलाफ चलाए गए आंदोलन के तथाकथित सिपाही लालू प्रसाद और नीतीश कुमार आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। 


उन्होंने कहा कि आज लालू-नीतीश सरकार ने बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। विपक्षी एकता सम्मेलन के दौरान भाजपा के 100 से ज्यादा होर्डिंग को हटा दिया गया। विज्ञापन कंपनी को धमकी देकर जो बड़े होर्डिंग लगाए गए थे उन्हें भी उतरवा दिया गया। बिहार में अखबारों को धमकी दी जा रही है कि अगर विपक्ष के समाचार प्रमुखता से छपे या अखबारों में सरकार की आलोचना हुई तो उनका विज्ञापन बंद कर दिए जायेंगे। इसका नतीजा है कि विपक्ष के समाचारों के पर कतर कर दो कॉलम में छाप दिए जाते हैं।


सुशील मोदी ने कहा है कि बंगाल के पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान अभी तक एक दर्जन भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की TMC द्वारा हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन को धरने पर बैठना पड़ा और केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट जाना पड़ा लेकिन विपक्षी एकता में शामिल दल के किसी नेता ने अभी तक बंगाल की हिंसा की निंदा तक नहीं की है।


बीजेपी सांसद ने कहा है कि प्रेस की स्वतंत्रता वाली बिहार सरकार के इशारे पर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु सरकार ने राजद्रोह की धारा लगाकर जेल में बंद कर दिया। सूचना के अधिकार से जुड़े एक दर्जन लोगों की हत्या की जा चुकी है। देश पर इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस और उसका साथ देने वाले लालू-नीतीश को कभी बिहार की जनता माफ नहीं करेगी।