1st Bihar Published by: Updated Mar 14, 2020, 8:01:37 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के 2 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एक अन्य सीनियर IAS अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक IAS बन्दना प्रेयषी और IAS पलका साहनी का ट्रांसफर किया गया है.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के सचिव आईएएस लोकेश कुमार को वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. IAS बन्दना प्रेयषी प्रेयषी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं. उन्हें सहकारिता विभाग में सचिव बनाया गया है.
IAS पलका साहनी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं. उन्हें बिहार भवन नई दिल्ली में विशेष स्थानीय आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है.
