Hindi News / news / 2 IAS अधिकारियों का तबादला, ब्रजेश मेहरोत्रा की जगह लेंगे चैतन्य प्रसाद

2 IAS अधिकारियों का तबादला, ब्रजेश मेहरोत्रा की जगह लेंगे चैतन्य प्रसाद

1st Bihar Published by: Updated Mar 17, 2020, 7:15:23 AM

2 IAS अधिकारियों का तबादला, ब्रजेश मेहरोत्रा की जगह लेंगे चैतन्य प्रसाद

- फ़ोटो

PATNA : राज्य सरकार में 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग में सोमवार की देर शाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा और चैतन्य प्रसाद के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी.

राज्यपाल सचिवालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात ब्रजेश मेहरोत्रा को अब विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में पोस्टिंग दी गई है. ब्रजेश मेहरोत्रा संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

ब्रजेश मेहरोत्रा की जगह अब चैतन्य प्रसाद राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव होंगे. चैतन्य प्रसाद विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में तैनात थे. उनके पास संसदीय कार्य विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था जो अब ब्रजेश मेहरोत्रा को दे दिया गया है.