ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

बिहार : नई दुल्हन जैसे सजीधजी महिला की हत्या, चेहरे पर तेजाब डाल पहचान छिपाने का प्रयास

CHHAPARA : छपरा के अमनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की हत्या कर उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया. जानकारी के अनुसार पचारौर फुलवरिया नहर मार्ग के बीच बगही

 बिहार : नई दुल्हन जैसे सजीधजी महिला की हत्या, चेहरे पर तेजाब डाल पहचान छिपाने का प्रयास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CHHAPARA : छपरा के अमनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की हत्या कर उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया. जानकारी के अनुसार पचारौर फुलवरिया नहर मार्ग के बीच बगही पुल के निकट नहर मार्ग के नीचे शुक्रवार को एक अज्ञात नव विवाहिता का शव मिला. मौके पर पुलिस पहुंच इस अज्ञात महिला का शव बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. 


बताया जा रहा है अहले सुबह गांव के लोग टहल रहे थे तभी अचानक सड़क के नीचे एक महिला के शव देखकर हंगामा मच गया. शव की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण महिला के शव को देखने के लिए पहुंचे. बतया जा रहा है महिला पूरा श्रृंगार किये हुए थी. हाथों में मेहंदी का गहरा रंग भी चढ़ा हुआ था और कलाई लहठी से भरी हुई थी. महिला का रंग गोरा था. गुलाबी फ्रॉक पहनी हुई है. पैर का सेंडिल व हाथों की घड़ी शव के निकट पड़ा हुआ था. 


वहीं उसका चेहरा पुरा एसिड से जला हुआ था. जिसका बोतल भी वहीं पड़ा हुआ था. ग्रामीणों का कहना था कि कोई शव को छुपाने के लिए ले जा रहा होगा. सुनसान स्थान देख शव को किनारे लुढ़काकर फरार हो गए हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया. वहीं पुलिस आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.


पुलिस ने बताया महिला को गला घोंट कर मारा गया है. महिला की गर्दन पर गला घोंटने का निशान भी देखा गया. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स