ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बीमार लालू को AIIMS भेजे जाने पर आज होगा फैसला, मेडिकल बोर्ड देगा अपनी रिपोर्ट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। लालू यादव लंबे अरसे से रिम्स में अपना इलाज भी करा रहे हैं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। लालू यादव लंबे अरसे से रिम्स में अपना इलाज भी करा रहे हैं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा। लालू को किडनी के साथ-साथ अन्य तरह की बीमारियां हैं और अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS भेजे जाने की जरूरत बताई जा रही है। लालू यादव को AIIMS भेजे जाने पर आज फैसला होगा। 

आरजेडी सुप्रीमो को इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाने की आवश्यकता है या नहीं इसका फैसला मेडिकल बोर्ड करेगा। लालू की स्वास्थ्य जांच के लिए रिम्स प्रबंधन ने 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मेडिकल बोर्ड में 8 विभागों के एचओडी शामिल हैं। आज लालू यादव का हेल्थ चेकअप और उनके पूरे रिपोर्ट को रिव्यू करने के बाद बोर्ड ने तय करेगा कि इलाज के लिए उन्हें AIIMS रेफर किया जाए या नहीं। समीक्षा के दौरान बोर्ड के सदस्यों को अगर ऐसा लगता है कि रांची रिम्स में लालू यादव का इलाज सही तरीके से नहीं हो सकता है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS भेजा जाना चाहिए तो वह इसकी अनुशंसा करेंगे। 

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जेल प्रशासन को भेजी जाएगी। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने पिछले हफ्ते ही आरजेडी सुप्रीमो को दिल्ली AIIMS रेफर किए जाने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आग्रह रिम्स के अधीक्षक से किया था। लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार यह बता रहे हैं कि उनकी किडनी की फंक्शनिंग दिन-ब-दिन खराब हो रही है। लाल यादव के किडनी फिलहाल 50 फ़ीसदी से भी कम काम कर रही है। सबसे बड़ी परेशानी में नेफ्रोलॉजिस्ट के नहीं होने के कारण है। ऐसे में अगर मेडिकल बोर्ड यह तय करता है कि लालू को दिल्ली रेफर किया जाए तो आगे का फैसला जेल प्रशासन करेगा।

टैग्स