ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार को मिली ब्लैक फंगस की दवा, अश्विनी चौबे बोले.. कमी नहीं होने देंगे

PATNA : ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लीपोसोमल एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम की बिहार में कमी नहीं होने दी जाएगी। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी च

बिहार को मिली ब्लैक फंगस की दवा, अश्विनी चौबे बोले.. कमी नहीं होने देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लीपोसोमल एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम की बिहार में कमी नहीं होने दी जाएगी। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का। बिहार को आज 1460 वायल इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि ब्लैक फंगस को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और राज्य को हर मदद दे रही है।


आज बिहार को ब्लैक फंगस की दवा लीपोसोमल  एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम का 1460 वायल आवंटित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि दवा की उपलब्धता और राज्यों की जरूरत के अनुसार लगातार आवंटन किया जा रहा है। इसी दौरान आज लीपोसोमल  एंफोटेरीसीन बी- एंबिसोम इंजेक्शन का कुल 80 हजार वायल का आवंटन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए किया गया है। जिसमें 1460 वायल का आवंटन बिहार के लिए हुआ।


अश्विनी चौबे ने कहा कि ब्लैक फंगस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रभावित मुख्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से इसे महामारी घोषित करने का आग्रह उन्होंने किया था। जिसके उपरांत 7 राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार राज्यों सहित अन्य सभी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में है और ब्लैक फंगस से संबंधित किसी भी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।


बिहार में भी ब्लैक फंगस की बढ़ती स्थिति को देखते हुए पटना एम्स में पहले 20 बेड का ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया जिसे बढ़ा दिया गया है। अब एम्स में 40 बेड की व्यवस्था की जा रही है। ब्लैक फंगस वार्ड के अलावे कोरोना वार्ड में भी इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अन्य अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था की है। 



अश्विनी चौबे ने लोगों से बेवजह ज्यादा परेशान होने से बचने और इसके समुचित इलाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अस्पतालों में इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस का इलाज संभव है और हमारे अस्पतालों में उपलब्ध है। इसके लक्षण को देखते ही आप तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क करें।  केंद्र और राज्य सरकार आम लोगों के इलाज के लिए सभी प्रकार से तत्पर हैं।