1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 04, 2023, 4:25:27 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार को 11 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। 11 नए IAS अधिकारियों की लिस्ट में यूपीएससी की सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया भी शामिल हैं। कुल 11 नए IAS अधिकारियों को बिहार कैडर मिला है। कैडर मिलने के बाद जल्द ही इनकी तैनाती की जाएगी।
जिन 11 नए आईएएस अधिकारियों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है, उनमें बक्सर की रहने वाली 2022 की सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया तुषार कुमार, प्रतीक्षा सिंह, अनुरोध पांडे, कृतिका मिश्रा आकांक्षा आनंद, प्रद्युम्न सिंह यादव, अंजली शर्मा, रोहित कुमार चौधरी, शिप्रा, विजय कुमार और नेहा कुमारी शामिल हैं।
बता दें कि गरिमा लोहिया बक्सर जिला की रहने वाली हैं। देश की सर्वोच्च परीक्षा UPSC 2022 में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया था। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। गरिमा के पिता का साल 2015 में उनका निधन हो गया था, वे एक कारोबारी थे। पिता के निधन के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया।