ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्प

बिहार में डबल बम ब्लास्ट से दहशत, शटरिंग हटाते समय हुए धमाके, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: दरभंगा जिले में दो बम धमाकों से सनसनी फैल गई. निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आखिर धमाके के पीछे क्या...

बिहार में डबल बम ब्लास्ट से दहशत, शटरिंग हटाते समय हुए धमाके, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह हुए दो बम धमाकों से इलाके में सनसनी फैल गई. पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी स्थित चंचल नगर में निर्माणाधीन चहारदीवारी की शटरिंग हटाने के दौरान लगातार दो धमाके हुए, जिसमें काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.


जानकारी के अनुसार, चंदनपट्टी में एक जमीन की घेराबंदी का काम पिछले करीब दो महीने से चल रहा था. मंगलवार सुबह मजदूर शटरिंग हटाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान तख्ते के नीचे रखा विस्फोटक अचानक फट गया. कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दूसरा धमाका भी हुआ. धमाके इतने तेज थे कि आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घायलों की पहचान चंदनपट्टी वार्ड-6 निवासी 35 वर्षीय राम बाबू पासवान और 27 वर्षीय कमलेश पासवान उर्फ भुल्ला के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया.


परिजनों ने बताया कि राम बाबू की दाहिनी आंख और सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट लगी है, जबकि कमलेश का एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं.


घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट किस तरह के बम से हुआ और उसे वहां किसने रखा था.


परिजनों का कहना है कि जिस जमीन पर घेराबंदी का काम चल रहा था, वह मोहम्मद नियाज की बताई जा रही है, जिसे बाद में कई लोगों को बेचा गया था. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि जमीन विवाद के कारण तख्ते के नीचे बम छिपाकर रखा गया हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.