ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पटना जू में अगले सप्ताह से व्हाइट टाइगर का दीदार, पहली बार दिखेंगे ग्रीन इगुआना; कई नए वन्यजीव बने आकर्षण

Patna Zoo: पटना जू में अगले सप्ताह से व्हाइट टाइगर दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही ग्रीन इगुआना समेत कई दुर्लभ वन्यजीव भी जू में लाए गए हैं, जबकि 25 जुलाई तक दो नर गौर भी शामिल किए जाएंगे।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Zoo: पटना जू आने वाले पर्यटकों के लिए अगले सप्ताह से नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। दिल्ली जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए व्हाइट टाइगर को अगले सप्ताह से दर्शकों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को भी पटना जू में शामिल किया गया है।


दिल्ली जू से पटना जू में छह संघाई हिरण, चार व्हाइट ब्लैकबक, चार रोजी पेलिकन और चार पेंटेड स्टॉर्क भी लाए गए हैं। संघाई हिरणों में दो नर और चार मादा हैं, जबकि व्हाइट ब्लैकबक में दो नर और दो मादा शामिल हैं। इन नए वन्यजीवों के आने से जू की जैव विविधता और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे।


इसके अलावा, रोहतक जू से दो ग्रीन इगुआना और दो सिल्वर फिजेंट भी पटना जू पहुंचे हैं। ग्रीन इगुआना को पहली बार पटना जू में देखा जा सकेगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। इनके लिए रेप्टाइल हाउस में 20×30 फीट का विशेष कांच का बाड़ा तैयार किया गया है।


इगुआना के बाड़े को उनके प्राकृतिक आवास की तरह विकसित किया गया है। इसमें मजबूत टहनियां, एक फाउंटेन, पत्थर और सूखी पत्तियां लगाई गई हैं, ताकि उन्हें प्राकृतिक वातावरण मिल सके। ग्रीन इगुआना मुख्य रूप से फल, सब्जियां, पत्तियां और कीड़े खाते हैं।


वहीं, पटना जू में गौर (भारतीय बाइसन) की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी है। सेंट्रल जू अथॉरिटी की मंजूरी के बाद 25 जुलाई तक कर्नाटक के शिवमोगा जू से दो नर गौर लाए जाएंगे। फिलहाल पटना जू में केवल दो मादा गौर हैं। नर गौर आने के बाद इनके संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी।


शिवमोगा जू देश की पहली विशेष 'गौर सफारी' के रूप में विकसित किया गया है, जहां मैसूरु चिड़ियाघर से लाए गए भारतीय गौर रखे जाते हैं। अधिकारियों का मानना है कि नए वन्यजीवों के शामिल होने से पटना जू में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता