ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

बिहार को एक और सौगात, गंगा पर बनेगा रेल पुल; केंद्र से मिले 2549 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बिहार में एक और मेगा ब्रिज क

बिहार को एक और सौगात, गंगा पर बनेगा रेल पुल; केंद्र से मिले  2549 करोड़ रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बिहार में एक और मेगा ब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। इनमें भागलपुर के पास गंगा पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है।


बिहार भागलपुर में गंगा पर नए रेल पुल के लिए डीपीआर बनाने का काम अगले माह काम शुरू हो जाएगा और इसी साल के अंत तक पुल निर्माण का काम भी प्रारंभ हो जाएगाा। अगले पांच साल में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया  है। वर्तमान में बक्सर से राजमहल तक लगभग 450 किमी की लंबाई में बिहार में गंगा नदी पर अभी मात्र तीन पुल हैं।


 इस परियोजना द्वारा गंगा पर एक अतिरिक्त मेगा ब्रिज के निर्माण से नार्थ बिहार, पश्चिम बंगाल एवं नार्थ ईस्ट से दक्षिण बिहार,झारखंड व ओडिशा के बीच गतिशीलता में वृद्धि होगी।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें भागलपुर के पास गंगा पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है।


 रेल मंत्री ने बताया  कि इस परियोजना के तहत गंगा नदी नदी पर बनने वाला रेल पुल वाई आकार का होगा जो उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को जोड़ेगी। इस पुल के निर्माण होने से बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का अंग क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होगा और  लोगों की सुविधा के साथ साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इस परियोजना के पूरा हो जाने से 95 करोड़ किलो कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी जो लगभग 3.8 करोड़ वृक्ष के बराबर होगा।