ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : गैंगरेप कर महिला रेलकर्मी की हत्या, बॉयफ्रेंड के कहने पर दोस्तों ने की दरिंदगी

SARAN : बिहार के सारण जिले में महिला रेल कर्मी की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार : गैंगरेप कर महिला रेलकर्मी की हत्या, बॉयफ्रेंड के कहने पर दोस्तों ने की दरिंदगी
First Bihar
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले में महिला रेल कर्मी की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने जो खुलासा किया उसका पता लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई. आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है. साथ ही इस मामले में उसके साथ तीन और लोगों के शामिल होने की भी बात बताई है. 


दरअसल, बीते दिनों सोनपुर रेलवे माइक्रोवेव कॉलोनी में सुनैना देवी नाम की महिला रेल कर्मी की निर्मम हत्या कर दी गई थी. उसकी खून से लथपथ लाश फ्लैट से बरामद की गई थी. बताया जाता है कि सुनैना देवी अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर रेलवे में नौकरी करती थी. 


पुलिस द्वारा किये गए खुलासे में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी धीरज कुमार ने सुनैना को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया. उसके बाद वह उसके साथ खुलेआम रंग- रेलिया मनाने लगा. उस महिला की कार जिसे वह पहले से अपने पास रखे हुए था और उसके वेतन की भी राशि लेकर खूब ऐस मौज करता था. 


पुलिस ने बताया कि हत्या के पहले धीरज ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे हवस का शिकार बनाया था. क्योंकि उस क्वार्टर से आपत्ति जनक सामान भी बरामद हुआ है. महिला बदनामी से बचने के लिए धीरज से अपनी गाड़ी एवं दिए गए रुपयों की मांग करने लगी. 


धीरज ने एक षड्यंत्र के तहत अपने तीन अन्य साथियों को सुनैना की हत्या करने का योजना बनायी. हत्या के 1 दिन पहले वह बनारस चला गया और इधर उसके इशारे पर उसके तीनों दोस्तों ने 18 सितंबर की रात महिला के रेल क्वार्टर में घुसकर उसके गला दबाकर हत्या की. 


इस घटना के गैंग मास्टर धीरज के बयान पर पुलिस को हत्या से संबंधित कई सबूत मिले. एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्त जल्दी पकड़े जाएंगे.