ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

बिहार : बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया बलात्कार, दिल्ली ले जाकर 8 दिनों तक लूटी इज्जत

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है. यहां एक बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक लड़की से गैंगरेप किया. पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे बहला

बिहार : बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया बलात्कार, दिल्ली ले जाकर 8 दिनों तक लूटी इज्जत
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है. यहां एक बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक लड़की से गैंगरेप किया. पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने बताया कि करीब 8 दिनों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार होता रहा. 


घटना छपरा के तरैया थाना इलाके की है. बताया जाता है कि पीड़िता का उसके पास एक अन्य गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ वर्षों के प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती एक दूसरे से फोन पर बात करते थे. इस दौरान उसका प्रेमी राजीव कुमार दिल्ली चला गया. वहां से दोनों के बीच बातचीत होती थी. प्रेमी ने दोस्त संजीव कुमार के जरिए प्रेमिका को दिल्ली बुलाया. 


28 अक्टूबर को पीड़िता एग्जाम देने के लिए तरैया जा रही थी. इस दौरान खदरा पुल के पास प्रेमी के दोस्त ने हाथ पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया. दोस्त संजीव ने बोला कि तुम्हारा प्रेमी दिल्ली बुलाया है. इसके बाद उसे छपरा ले गया और वहां से दिल्ली ले गया. वहीं पर आठ दिनों तक रखा. जहां उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया. 


आठ दिन तक बलात्कार करने के बाद दोनों ने उसे वापस तरैया उसके घर पहुंचा दिया. फिलहाल तरैया थाने की पुलिस युवती के आवेदन पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. युवती के मेडिकल टेस्ट की भी बात कही जा रही है. 

टैग्स