ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

बिहार में पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की हत्या, पीट-पीटकर ले ली जान

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत में वार्ड सदस्य के एक प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है. मृतक की पहचान मोगलान

बिहार में पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की हत्या, पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR

समस्तीपुर में वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत में वार्ड सदस्य के एक प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है. मृतक की पहचान मोगलानी चक वार्ड 09 निवासी नन्हकी राय के पुत्र 22 वर्षीय हिमांशु कुमार उर्फ रौशन के रुप में हुई है. वह पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य के उम्मीदवार था. परिवार को इस घटना की जानकारी रात करीब दो बजे मिली. बताया जा रहा है कि उसका शव घर के पास ही खराज टोला में एक ग्रामीण के घर संदिग्ध हालत में पड़ा था. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी.


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के शरीर में कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पंचायत के मोगलानी चक निवासी हिमांशु उर्फ रौशन जीवन यापन के लिए बिजली मिस्त्री का काम करता था इस बार पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य के लिए उम्मीदवार था. इसके अलावा दस अन्य प्रत्याशी भी वार्ड सदस्य के लिए चुनावी मैदान में थें. सोमवार को मतदान था. इस सिलसिले में सुबह से ही वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था.

टैग्स