ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: मुखिया पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और हथियार से लैस अपराधियों ने किया अटैक

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने एक जानलेवा हमला किया है. ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है.

 बिहार: मुखिया पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और हथियार से लैस अपराधियों ने किया अटैक
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने एक जानलेवा हमला किया है. ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है. इनके परिजनों को भी निशाना बनाया गया है. लाठी-डंडे और हथियार से लैस अपराधियों ने अटैक किया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


वारदात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार शर्मा के घर अचानक से हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि मुखिया संतोष कुमार शर्मा के साथ-साथ उनके पिता रामबाबू शर्मा को भी पीटा गया है. बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे और हथियार से लैस लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. सभी उपद्रवी गमछे से मुंह को बांधकर चेहरे छुपाये हुए थे.  उपद्रवी युवकों के हाथों में हॉकी स्टिक, क्रिकेट के बल्ले एवं कुछ के हाथ में पिस्टल भी थे.


घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई. ताजपुर पुलिस के द्वारा रात से ही छानबीन शुरू कर दी गई है. परिजनों द्वारा घायल को ताजपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण ताजपुर अस्पताल से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है.


 बिहार: मुखिया पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और हथियार से लैस अपराधियों ने किया अटैक


ताजपुर के थानेदार शंभू नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है. लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता