ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार: बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, अभी कुछ ही दिन पहले दोनों की हुई थी शादी

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. नव विवाहित की डेड बॉडी मिलने से तरह-तरह की बातें हो रही हैं. क्योंकि संदिग्ध अवस्था

 बिहार: बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, अभी कुछ ही दिन पहले दोनों की हुई थी शादी
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. नव विवाहित की डेड बॉडी मिलने से तरह-तरह की बातें हो रही हैं. क्योंकि संदिग्ध अवस्था में दोनों का शव बरामद किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. 


मामला समस्तीपुर के पटोरी थाना का है. यहां बांदे गांव में एक नव विवाहित दम्पति की बन्द कमरे से डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गईहैदरअसल कमरा अंदर से बंद था लेकिन जब बाहर से वेंटिलेटर के सहारे देखा गया तो पति का शव छत के हुक में फंदे से लटक रहा था. जबकि पत्नी के गले मे भी फंदे का निशान था. लेकिन उसका शव पति के पैर के पास बेड पर पड़ा हुआ था. बाद में घरवाले और स्थानीय लोग दरवाजा को तोड़कर अंदर गए तो दोनों मृत पड़े हुए थे. 


लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद भी आत्महत्या कर ली या दोनों एक साथ लटक गए हो. फंदा टूट जाने से पत्नी का शव गिर गया हो. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. रिपोर्ट से ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिरकार दोनों की मौत कैसे हुई है. 


घरवालों का बताना है कि दो महीने पहले ही बिशनपुर वार्ड संख्या तीन निवासी रामजी सिंह के बाइस बर्षीय पुत्र संजय कुमार की शादी बीस वर्षीय ममता कुमारी के साथ हुई थी. तब से दोनों घर पर ही रह रहे थे।दोनों के बीच काफी अच्छा सम्बन्ध भी चल रहा था फिर अचानक यह घटना कैसे हो गई यह किसी को समझ मे नही आ रहा है. 


मृतक के पिता राम जी सिंह के अनुसार उन दोनों दम्पति के अलावे उस वक्त घर पर कोई नही था. कुछ देर बाद उनकी बेटी पूजा कुमारी कहीं बाहर से घर आई और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई. बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद उसने खिड़की से घर के अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए. पूजा कुमारी के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग जुटे और किसी तरह दरवाजा खोला गया. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता