ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

समस्तीपुर में दूध सेंटर संचालक का मर्डर, घर के पास अपराधियों ने मारी गोली

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दूध सेंटर संचालक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में

समस्तीपुर में दूध सेंटर संचालक का मर्डर, घर के पास अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दूध सेंटर संचालक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. गोली की आवाज़ सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. 


घटना वारिसनगर थानाक्षेत्र के रहुआ गांव की है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय दूध सेंटर संचालक सर्वेश ठाकुर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर सर्वेश की हत्या की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने मौके से कई खोखे भी बरामद किये हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 


मृतक के परिजनों के अनुसार, पिछले साल अगस्त महीने में भी सर्वेश ठाकुर को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार दी थी. उस वक्त सर्वेश बुरी तरह जख्मी हो गया था लेकिन उसकी जान बच गई थी. अब उसकी हत्या की खबर से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है. 

टैग्स