ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार: प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल, अंधेरे में पकड़ा गए दोनों

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को रंगरेलियां मनाते अकेले में पकड़ा है. बताया जा रहा है

बिहार: प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल, अंधेरे में पकड़ा गए दोनों
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को रंगरेलियां मनाते अकेले में पकड़ा है. बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए पूरे गांव की बिजली 2 घंटे के लिए काट देता था. लाइट ऑफ करना ही गर्लफ्रेंड के लिए सिग्नल होता था. 


घटना पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां गनेशपुर डहरिया आदिवासी टोला के लोगों ने एक बिजली मिस्त्री को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा और दोनों का सिर मुड़वाकर और जूते-चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली के लिए काफी परेशान रहते थे. उन्हें भनक लगी कि गांव का मिस्त्री सुरेंद्र राय ही रोज-रोज बिजली काट देता है.


ग्रमीणों का आरोप है कि बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था, वह गांव की  बिजली काटकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो रंगरेलिया मनाता था. इस बात की भनक युवती के पड़ोसी को लग गई. फिर जैसे ही गांव की बिजली कटी लोगों को पता चल गया कि फिर बिजली मिस्त्री अपनी गर्लफ्रेंड से मिलें वाला है.


बिहार: प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल, अंधेरे में पकड़ा गए दोनों


लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बनाया. बिजली मिस्त्री ने बिजली काटकर प्रेमिका को सिग्नल दिया. जैसे ही बिजली मिस्त्री घर में घुसा ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का सिर मुड़वाकर और जूता-चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. गांववालों का कहना था कि घुमाने का उद्देश्य यही था कि इसके बाद कोई गांव में इस तरह की गलती न करे.


बताया जा रहा है कि बाद में बिजली मिस्त्री और उसकी प्रेमिका की शादी भी करा दी गई. राम मुर्मू के निर्देश पर दोनों की आदिवासी रीतिरिवाज से शादी कराई गई. लेकिन जैसे ही लड़की विदाई होकर बिजली मिस्त्री के घर पहुंची, एक दूसरा बवाल खड़ा हो गया. दरअसल वो बिजली मिस्त्री सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा था.

टैग्स