ब्रेकिंग
एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां

बिहार: चाकू की नोक पर लड़की को किया प्रपोज, एक्सेप्ट नहीं की तो सिरफिरे आशिक़ ने घोंप दिया

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक लड़की को चाकू के बल पर प्रपोज करने और उसे घोंपने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद लड़की बुर

बिहार: चाकू की नोक पर लड़की को किया प्रपोज, एक्सेप्ट नहीं की तो सिरफिरे आशिक़ ने घोंप दिया
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक लड़की को चाकू के बल पर प्रपोज करने और उसे घोंपने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई है. उसे इलाज के लिए एक नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना शहर के फुलवारीशरीफ इलाके की है. एक तरफा प्रेम प्रसंग में एक सिरफिरे आशिक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. वन साइड प्यार में पागल शख्स ने एक लड़की को चाकू भिड़ाकर प्रपोज किया और जब लड़की ने उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया तो उसने चाकू से लड़की के ऊपर हमला बोल दिया. सिरफिरे प्रेमी ने कई दफे लड़की को चाकू से गोद दिया और जब लड़की ने शोर मचाया तो वह मौके से भाग निकला. 


जख्मी लड़की की चीख सुनकर फ़ौरन मौके पर पहुंचे उसके पिता ने तुरंत गंभीर स्थिति में युवती को फुलवारीशरीफ स्थित एक अस्‍पताल में भर्ती कराया. डॉक्‍टरों ने पीड़िता को खतरे से बाहर बताया है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि वैशाली जिला के गरौल थाना इलाके का रहने वाला मोहम्मद नसीम हुसैन युवती से एकतरफा प्रेम करता था. आरोपी युवक बीते एक साल से लड़की से वन साइड प्रेम करता था. वह लड़की से विवाह रचाने के जिद पर अड़ा था. जबकि लड़की ने उसके प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया था. 


पीड़ि‍त लड़की सालेहा खातून का कहना है कि वो बीते एक साल से नसीम की बातों को अस्वीकार करती आ रही थी. इससे गुस्साए नसीम ने बीते दिनों चाकू की नोक पर अपने प्यार का इजहार करना चाहा. पर जब उसने ऐसा करने से मना किया तो मोहम्मद नसीम ने उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई. 


पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र का है, जहां पड़ोस के रहने वाले युवक नसीम हुसैन ने युवती के घर में घुसकर चाकू मारा है. आरोपी युवती से पिछले 2 वर्षों से छेड़खानी भी कर रहा था. युवती ने अपने बयान में बताया है कि वह सोई हुई थी, उसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया.