ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार के पांच राज्यसभा सांसदों समेत 44 ने ली शपथ, सभापति बोले..जिस पेन से साइन करें उसे साथ लेकर जाएं

DELHI: बिहार के राज्यसभा के नवनिर्वाचित 5 सांसद समेत 44 सांसदों को आज सभापति वेंकैया नायडू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान सभापति ने कहा कि जिस पेन से आपलोग साइन करें उस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: बिहार के राज्यसभा के नवनिर्वाचित 5 सांसद समेत 44 सांसदों को आज सभापति वेंकैया नायडू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान सभापति ने कहा कि जिस पेन से आपलोग साइन करें उस पेन को अपने साथ ले जाए. 

जेडीयू के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के विवेक ठाकुर और आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्रधारी सिंह ने शपथ दी. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अपने चेंबर में सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पहले से ही सदस्यों को कहा गया था कि अपने साथ सिर्फ एक गेस्ट को लेकर ही आए. 

कोरोना के कारण नहीं ले पाए थे शपथ

राज्यसभा चुनाव के बाद दौरान ही कोरोना संकट शुरू हो गया. जिसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया है. इस बार कुल 61 सांसदों चुने गए है. इनमें बीजेपी के 17, कांग्रेस के 9, जेडीयू के 3, आरजेडी 2, बीजद और वाईएसआर कांग्रेस के चार-चार, अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने तीन-तीन, एनसीपी, टीआरएस ने दो-दो और जेएमएम एक समेत शेष सीटें अन्य ने जीतीं.