Hindi News / news / भोजपुर के नेवी अफसर संतोष कोच्चि विमान हादसे में शहीद, दिसंबर में ही...

भोजपुर के नेवी अफसर संतोष कोच्चि विमान हादसे में शहीद, दिसंबर में ही होनी थी शादी

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2020, 9:16:01 AM

भोजपुर के नेवी अफसर संतोष कोच्चि विमान हादसे में शहीद, दिसंबर में ही होनी थी शादी

- फ़ोटो

DESK : केरल के कोच्चि स्थित नौसेना एयरबेस पर हुए विमान हादसे में भोजपुर के संतोष कुमार यादव शहीद हो गए. संतोष नौसेना एयरबेज पर पेट्टी ऑफिसर के पद पर तैनात थे. 

संतोष कुमार यादव उस समय हादसे का शिकार हुए जब वे कोच्चि एयरबेस से पावर ग्लाइडर ने आईएएस गरूड़ से नियमित उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान  ग्लाइडर थोप्पुमपाडी पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया और संतोष कुमार यादव समेत नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई. 

संतोष कुमार यादव की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया है और परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि संतोष ने 2011 में नेवी ज्वाइन किया था और इसी साल उनकी शादी होने वाली थी. नवंबर में उनका तिलक था और एक दिसंबर को शादी थी. अचानक उनके मौत की खबर ने दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ तोड़ दिया है. पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शहीद का पार्थिव शरीर भोजपुर लाया जाएगा.