ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार के NDA सांसदों के साथ PM मोदी की बैठक आज, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ मिलकर तय करेंगे लोकसभा चुनाव की रणनीति

DELHI : पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे नई दिल्ली में बिहार के एनडीए सासंदों के साथ बैठक करने वाले हैं। संसद के एनेक्सी में शाम को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित

बिहार के NDA सांसदों के साथ PM मोदी की बैठक आज, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ मिलकर तय करेंगे लोकसभा चुनाव की रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे नई दिल्ली में बिहार के एनडीए सासंदों के साथ बैठक करने वाले हैं। संसद के एनेक्सी में शाम को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसमें बीजेपी सांसदों के अलावा लोजपा और रालोजद के एमपी भी रहेंगे। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सांसदों से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन करेंगे और उन्हें बिहार में जीत का मंत्र देंगे।


दरअसल, इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जूट गई है इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक गुरुवार शाम 6.30 बजे होगी। पीएम मोदी सभी सांसदों से उनके क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। साथ ही बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत के लिए मंत्र देंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना कम है।  


बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अलग-अलग तरह से सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को वे बिहार के सांसदों की बैठक लेंगे। इसमें आगामी चुनाव में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के खिलाफ रणनीति पर चर्चा भी होगी। बिहार में मौजूदा महागठबंधन ही इंडिया में शामिल है। पीएम मोदी सभी एनडीए सांसदों को बताएंगे कि महागठबंधन को आगामी चुनाव में हराने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी लगन से जुटना होगा।