1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated May 08, 2021, 9:55:33 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार में रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जीवन रक्षक रेमडेसिवीर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है. मुजफ्फरपुर जिले में सिविल सर्जन ने रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वाले एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ऊपर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच मुजफ्फरपुर सिविल सर्जन के एक बड़ी कार्रवाई की है. जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में चल रहे निजी अस्पताल मेडिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश कर दिया है. अस्पताल द्वारा एक मरीज के परिजन को बिना प्रिस्क्रिप्शन लिखें रेडमीशिविर इंजेक्शन के मांग कर दिया. जिसके बाद दिए गए नंबर पर सिविल सर्जन ने खुद बात की और अस्पताल प्रबंधक को हड़काया भी.
हड़काने के बाद आने के बाद अहियापुर थाना को मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का पत्र भी जारी कर दिया. पूरे मामले पर पूछे जाने पर सीएस डॉ. एस.के. चौधरी ने कहा कि हॉस्पिटल का पहले भी कंप्लेन मिल चुका है. कई बार पत्र एडीसी के नाम से सिर्फ मरीज का नाम आधार नंबर लिखकर भेज दिया है. जिस पर शक हुआ तो बात किए और अहियापुर थाना को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को लिखा गया है. साथ ही इसकी सूचना डीएम एसएसपी को भी दी गई है.