ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: हर्ष फायरिंग में दूल्‍हे के भाई की मौत, साले को भी लगी गोली

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ी घटना हुई है. दरअसल शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई. जबकि इस घटना में मृतक का साला बु

बिहार: हर्ष फायरिंग में दूल्‍हे के भाई की मौत, साले को भी लगी गोली
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ी घटना हुई है. दरअसल शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई. जबकि इस घटना में मृतक का साला बुरी तरह जख्मी हो गया. इस घटना के बाद ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की है, जहां शाहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव में एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दूल्हे के भाई की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश यादव (26) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में राजेश का साला को भी गोली लगी है. वे भी गंभीर रुप से जख्मी हैं. उन्हें सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


जख्मी युवक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के रहने वाले रंजन यादव (35) के रूप में की गई है. जख्‍मी की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष  जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसा बारात दरवाजा लगने के दौरान हुई. गोली किस पक्ष की ओर से चलाया गया था यह साफ नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के कई लोगों के पास हथियार थे. 

टैग्स