ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार : लड़कियों से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, महिलाओं ने लाठी-डंडे से दमभर पीटा

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले से महिलाओं द्वारा बिजली के खंभे से बांधकर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा

बिहार : लड़कियों से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, महिलाओं ने लाठी-डंडे से दमभर पीटा
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले से महिलाओं द्वारा बिजली के खंभे से बांधकर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई वीडियो में की जा रही है, वह अक्सर महिलाओं से छेड़खानी करता था. कई दिनों तक महिलाओं ने कुछ नहीं बोला, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से पार करने लगा तो महिलाओं ने मनचले को सबक सिखाने की ठान ली और युवक को पकड़कर लाठी-डंडे से पीट दिया. 


दरअसल, ये वायरल वीडियो बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के डूमरी गांव का बताया जाता है. रंजीत चौधरी नाम के एक युवक पर आरोप है कि वह गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ करता था. गांव की महिलाओं ने उसे छेड़छाड़ करते पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया. इसके बाद महिलाओं ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी. युवक की पिटाई की खबर फैली तो गांव के लोग जुट गए.


गांव के लोगों के सामने भी महिलाओं ने युवक की पिटाई जारी रखी. सबसे पहले पर्पल रंग की साड़ी पहनी एक महिला आगे आई और उसने युवक के पैर पर लाठी मारना शुरू कर दिया. महिला युवक के तलवे पर पूरा दम लगाकर लाठी मार रही थी. लाठी की हर चोट के साथ युवक जोड़-जोड़ से चीख रहा था. मारते-मारते महिला थक गई तो उसने लाठी दूसरी महिला को थमा दिया.


युवक की पिटाई का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, फर्स्ट बिहार की टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है. इस मामले की जानकारी अबतक पुलिस को भी नहीं मिल सकी है. 

टैग्स