ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही बरतने वाले थानेदार पर भी गिरी गाज

Bihar Crime News: सीवान के दरौली में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से हुई मौत के बाद भड़की हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस टीम पर लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार को निलंबित कर उनकी जगह पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दूबे को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि 28 जून को अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर एक व्यक्ति को कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पथराव में कॉन्स्टेबल अभिषेक कुमार और चंदन कुमार घायल हो गए थे।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा, सदर-1 एवं सदर-2 के एसडीपीओ, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर रातभर छापेमारी अभियान चलाया गया।


तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में पवन साहनी, दुगेश साहनी, अंकेश साहनी, मुकेश कुमार साहनी, धर्मेंद्र साहनी, अमित कुमार चौधरी, संदीप चौहान, रवि साहनी तथा एक महिला शामिल हैं।


एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दूबे को दरौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जांच के आधार पर कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।


पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं मिली है। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रैक्टर पर लदा सफेद बालू अवैध रूप से नदी घाट से लाया जा रहा था, क्योंकि वर्तमान में खनन कार्य बंद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता