1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2020, 2:26:21 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, बांका और भागलपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से निवेदन किया है कि लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले. किसी भी हाल में लोग घर में ही रहे. इसके साथ ही कई जिलों में गरज के साथ तेज बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

