ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच पटना के मौसम

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बिहार के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, 24 से 25 अप्रैल तक बिहार के कई जिले में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


25 से 26 अप्रैल तक मौसम विभाग ने बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 से 27 अप्रैल तक मौसम विभाग ने बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, नवादा और गया के लिए चेतावनी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

टैग्स