सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Tue, 19 Jul 2022 06:04:36 PM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD: बिहार का हार्डकोर नक्सली नंदू उर्फ प्रियम गोवा में जाकर छिपा हुआ था। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद नंदू गोवा में चैन की नींद सो रहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद पुलिस ने गोवा जाकर उसे दबोचा।
औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस हार्डकोर नक्सली नंदू की गिरफ्तारी के लिए गोवा गयी हुई थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर और मदनपुर पुलिस के लिए कई कांडों में वांछित सिजुआही गांव निवासी नंदू कुमार उर्फ प्रियम कुमार को गोवा जाकर 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हार्डकोर ने पुलिस के समक्ष नक्सली संगठन में अपनी सक्रियता और कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार नक्सली नंदू पर मदनपुर थाना में 23 नवम्बर 2021 को भादवि की धारा 147, 148, 149, 435, 427, 124ए, 120बी, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20 यूएपी एक्ट के तहत कांड सं.-364/21, मदनपुर थाना में ही 26 अप्रैल 2022 को भादवि की धारा 121, 121ए, 186, 302, 120बी, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38, 39 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.-197/22 और मदनपुर थाना में ही 28 जून 2022 को भादवि की धारा 353, 120बी, 25(1-बी), 26/35 आर्म्स एक्ट, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.- 315 / 22 दर्ज है।
औरंगाबाद एसपी ने कहा कि कि पुलिस के लिए यह अहम गिरफ्तारी है। हार्डकोर की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार, सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी एवं मदनपुर थाने के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।