ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार के CM पर जमकर बरसे अमित शाह, लखीसराय रैली में बोले .... नीतीश बाबु कुछ तो शर्म रखो, जिसने दी गद्दी उसी पर उठा रहे सवाल

LAKHISARAI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आए हैं। शाह लखीसराय में बीजेपी की हुंकार रैली के मंच पर से नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान अमित शाह ने

बिहार के CM पर जमकर बरसे अमित शाह, लखीसराय रैली में बोले .... नीतीश बाबु कुछ तो शर्म रखो, जिसने दी गद्दी उसी पर उठा रहे सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आए हैं। शाह लखीसराय में बीजेपी की हुंकार रैली के मंच पर से नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि- मैं पटना उतरा तो बोला गया कि आंधी आंधी और बारिश है मुंगेर नहीं जा पाएंगे लेकिन बाबा भोलेनाथ की आशीर्वाद है कि आज हम आपके सामने उपस्थित हैं। बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आवाज बुलंद की है और इस बार भी जरूरत है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की। 2014 और 2019 में एक दो सीट जो कम हो गया है उसको इस बार को पुरा कर दें।


अमित शाह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि- कुछ दिन पहले नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि मोदी सरकार ने 9 साल तक क्या किया तो मैं उनको जवाब देना चाहता हूं कि, अरे नीतीश बाबू कुछ तो शर्म रखो कुछ तो लिहाज रखो जिसके बदौलत आप शासन में आए आज उसी से सवाल पूछ रहे हो 9 साल में मोदी जी ने बहुत कुछ काम किया है। पीएम मोदी ने देश के 70 करोड़ गरीबों के लिए बहुत काम किए। आजादी से लेकर अब तक किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपये डालने का काम नहीं किया। लेकिन मोदी किसान सम्मान निधि लेकर आए। बिहार के किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं। 


इसके आगे शाह ने कहा कि, नीतीश बाबू हमारा हिसाब पूछ रहे है। उनको बता दें कि हमने आयुष्मान भारत योजना  के तहत स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये तक का खर्चा गरीब परिवार को देने का काम किया है। इससे बिहार में 75 लाख लोग से जुड़े हैं। लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम किया। गरीबों को अनाज मिल रहा है। 37 लाख लोगों को घर बनाकर देने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया है। नीतीश बाबू कम से कम बोहनी भी करवा दे।