Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 18 Jun 2023 05:22:12 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: कांग्रेस ने दावा किया है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का एक बार फिर विस्तार होगा। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कोटे से दो जबकि आरजेडी कोटे से एक मंत्री बनेंगे। कांग्रेस के इस दावे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूछा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस। सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोगों ने मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया है।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी थी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचते ही अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि संख्या के हिसाब से कैबिनेट में कांग्रेस की हिस्सेदारी तय हो और कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री नीतीश कैबिनेट में बनाए जाएं। कांग्रेस की इस मांग पर महागठबंधन में राजनीति भी खूब हुई थी।
पिछले दिनों जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार हुआ और आनन-फानन में जेडीयू कोटे से रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया लेकिन कांग्रेस की उस मांग पर न तो नीतीश ने विचार किया और ना ही महागठबंधन के किसी और नेता ने ही कांग्रेस की मांग को तरजीह दी। अब जब 23 जून को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं तो कांग्रेस ने फिर से अपनी उस मांग को दोहराया है और दावा किया है कि 23 जून की बैठक के बाद एक बार फिर नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा।
कैबिनेट विस्तार के कांग्रेस के इस दावे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर बड़ा आरोप लगा दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट विस्तार को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं कही गई है, तो आखिर किस आधार पर कांग्रेस कैबिनेट विस्तार का दावा कर रही है। सम्राट चौधरी ने पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस के लोग सीएम हो गए हैं। ऐसा लगता है कि महागठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है।