छपरा में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर तीन की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े

1st Bihar Published by: Updated Sep 07, 2021, 12:09:04 PM

छपरा में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर तीन की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े

- फ़ोटो

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन से काटकर तीन लोगों की मौत हो गई है. हालांकि यह घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं. इधर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


पहली घटना छपरा-सोनपुर रेलखंड के छपरा ग्रामीण स्टेशन के पास की है. हादसा उस वक्त हुआ जब स्टेशन पर खड़ी पार्सल वैन के नीचे से एक व्यक्ति लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान अचानक से पार्सल वैन खुल गई. 


ट्रेन के अचानक खुल जाने से वह व्यक्ति चक्के के नीचे फंस गया और उसका शरीर दो धड़ो में बंट गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी राजकीय रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान पश्चिमी रौजा निवासी 75 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है.


दूसरी घटना छपरा-सिवान रेलखंड के कोपा स्टेशन के पास की है. यहां एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद किशोरी की लाश को कब्जे में लेकर कोपा थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत किशोरी की पहचान पियानो टोला निवासी मूरत राय की 17 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है.


तीसरी घटना छपरा-बलिया रेलखंड पर छपरा जंक्शन के पूर्वी छोर पर बरहमपुर डाला के समीप हुई है. यहां से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल तो भेज दिया है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है.