ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

बिहार : 9वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप, सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

CHHAPRA : बिहार के छपरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से समाज को शर्मसार कर दिया है. एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. सिपाही क बेटे ने दोस्तों के

 बिहार : 9वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप, सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से समाज को शर्मसार कर दिया है. एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. सिपाही क बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


घटना बिहार के छापरा जिले की है, जहां खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. पीड़िता 9वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पीड़िता खैरा बाजार से अपने घर की ओर वापस लौट रही थी. इस बीच बड़ी नहर के पास तीन लड़के मौजूद थे, जो छात्रा को जबरन एक गेहूं के खेत में खींच कर ले गए.वहां तीनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


छात्रा के साथ रेप करने वाले तीनों युवक खैरा के ही निवासी हैं. बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और तुरंत तीनों दुष्कर्मी में से एक आरोपी को दबोच लिया. गिफ्त में आया आरोपी इलाके में तैनात होमगार्ड जवान का बेटा है. पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों के भाइयों को भाइयों को हिरासत में लिया है. जिससे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है. 


दुष्कर्म करने के बाद तीनों युवकों ने छात्रा को धमकी भी दी है. उन्होंने पीड़िता से कहा है कि यदि इस बात का किसी से खुलासा किया तो वो उसे जान से मार देंगे. लेकिन उन्होंने खुद ही वीडियो वायरल कर दिया है. इस पूरे मामले में खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा. मामले पर छपरा के एसपी संतोष कुमार का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दुष्कर्म करने वालों को पहचान लिया गया है. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टैग्स