ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बिहार : 100 रुपये के लिए युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा, मां से मांगे थे पैसे

BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है. सुसाइड करने से पहले युवक ने भोजपुरी में एक वीडियो भी बनाया

बिहार : 100 रुपये के लिए युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा, मां से मांगे थे पैसे
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है. सुसाइड करने से पहले युवक ने भोजपुरी में एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी सुसाइड करने की वजह मां को बताई है. कहा जा रहा है कि 100 रुपये के लिए उसकी मां ने उसे खूब डांटा था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. 


मामला दानापुर रेलखंड के बनाही स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन का है. मृतक की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव के  स्व.अमरनाथ चौबे के बेटे चुलबुल चौबे (22) के रूप में की गई है. भोजपुर जिला स्थित बिहियां स्टेशन पर बनाए वीडियो में उसने मां को संदेश दिया और कहा- आपने मुझे 100 रुपए तो दिया पर बहुत डांटा. उसने सुसाइड के पीछे अपने एक फैमिली डॉक्टर पर भी आरोप लगाया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, युवक कोई काम नहीं करता था. इसलिए मां ने 100 रुपए देने के बाद उसे डांटा था. उसके फैमिली डॉक्टर से अक्सर मां सलाह लेती थीं. वीडियो में युवक यह भी बोल रहा है कि वो किसी लड़की के कारण सुसाइड नहीं कर रहा है. पुलिस जांच में अभी तक यह सामने नहीं आई है कि डॉक्टर से युवक को क्या परेशानी थी. सिर्फ इतना पता चला है कि युवक की मां अक्सर डॉक्टर से सलाह लेती थी. मृतक पिछले कुछ साल से अपनी मां के साथ शाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर में अपने मामा के घर में रह रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स