ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को आया गुस्सा, साले पर फेंक दिया गरम पानी

BHAGALPUR : खबर भागलपुर जिले से, यहां शादी के लिए पहुंचे एक दूल्हे मियां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नतीजा यह हुआ कि उसने अपने होने वाले साले के ऊपर गरम पानी फेंक दिया.&nb

बिहार : शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को आया गुस्सा, साले पर फेंक दिया गरम पानी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर जिले से, यहां शादी के लिए पहुंचे एक दूल्हे मियां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नतीजा यह हुआ कि उसने अपने होने वाले साले के ऊपर गरम पानी फेंक दिया. 


दरअसल, शहर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ. बवाल बारातियों को ठंडा खाना परोसे जाने को लेकर शुरू हुआ और इसके बाद दूल्हे मियां इतने नाराज हो गए कि उन्होंने साले पर गर्म पानी उड़ेल दिया. यह पूरा मामला औद्योगिक थाना इलाके के मंच पर पूर्व फतेहपुर का है. शुक्रवार को यहां एक बारात पहुंची थी. बारात लड़की वालों के घर पर थोड़ी देर से पहुंची. इसलिए खाना ठंडा हो गया था. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.


ठंडा खाना देखकर बराती जब नाराज हुए तो दूल्हे के पिता आगबबूला होकर वहां पहुंच गए, जहां खाना बन रहा था. खाना बनवाने की जिम्मेदारी लड़की के भाई के ऊपर थी. दूल्हे मियां के पिता मोहम्मद बुरहान और लड़की के भाई मुनव्वर उर्फ जावेद के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई. मामला पहले एक गाली गलौज तक पहुंचा और उसके बाद मारपीट हो गई.


बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे तक को इस पूरे विवाद की जानकारी मिल गई. दूल्हा मोहम्मद फैजान भी मौके पर पहुंच गया और उसने चावल के लिए गर्म हो रहे पानी को अपने साले के ऊपर उड़ेल दिया. गरम पानी से लड़की का भाई बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसके बाद बारातियों ने लड़की के घर के ऊपर पथराव शुरू कर दिया. 


बाद में लड़की पक्ष की तरफ से भी बारातियों की पिटाई की गई. लड़की पक्ष की तरफ से मोहम्मद जावेद समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया गया है. आरोप लगाया गया है कि लड़के के पिता रिवाल्वर लेकर बारात में पहुंचे थे और उन्होंने ही पूरा बवाल काटा. 

टैग्स