ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बेगूसराय में जान का दुश्मन बना भाई, गुस्से में भाई को मार दी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक भाई अपने ही छोटे भाई की जान का दुश्मन बन गया. आपसी विवाद में छोटी सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके

बेगूसराय में जान का दुश्मन बना भाई, गुस्से में भाई को मार दी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक भाई अपने ही छोटे भाई की जान का दुश्मन बन गया. आपसी विवाद में छोटी सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई. घटना की काफी चर्चा हो रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले की है, जहां आपसी रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि जिसने गोली मारी है, वह जख्मी शख्स का सगा भाई है. गोली लगने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.


जख्मी की पहचान जिला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 9 महथि निवासी भुवनेश्वर पाठक का पुत्र विमल कुमार पाठक के रूप में बताया जा रहा है. घायल ने बताया कि नशे में बड़े भाई ने वादविवाद शुरू कर दी और उसी दौरान गोली मारकर घायल कर दिया.पीड़ित को दाहिने पैर में गोली लगी है और फिलहाल निजी अस्पताल में इलाजरत है.


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची बेगूसराय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता